Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड कैबिनेट के मंत्रियों-विधायकों के दिन ठीक नहीं चल रहे। अब तक कई कैबिनेट मिनिस्टर और बीजेपी विधायक कोरोना संक्रमण की जद में आ चुके हैं। कुछ दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब उत्तराखंड विधानसभा सत्र के शुरू होने से ठीक पहले एक और बुरी खबर आई है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे थे। अब वो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जब से डॉ. धन सिंह रावत के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली है, उनके संपर्क में आए लोग दहशत में हैं। केदारनाथ धाम में डॉ. धन सिंह रावत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी और तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की थी। वो पुनर्निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारियों के संपर्क में भी आए थे। ऐसे में उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर सुनने के बाद से धाम के तीर्थ पुरोहित दहशत में हैं। अब तक मिली खबरों के अनुसार विधानसभा सत्र शुरू होने से ठीक पहले राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपनी कोविड-19 जांच कराई थी। जिसमें वो कोरोना संक्रमित पाए गए। आगे पढ़िए