Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के सुकौली क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की धमक बढ़ गई है। मंगलवार को यहां गुलदार ने एक युवक को मार डाला। युवक की अधखाई लाश पेयजल टैंक के पास पड़ी मिली। युवक की मौत की खबर गांव में फैलते ही लोग दहशत में आ गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। बाद में पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि मरने वाला युवक मानसिक रूप से विकलांग था। दिल दहला देने वाली ये घटना सुकौली गांव में घटी, जो कि पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर स्थित है।