Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: देश का प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल जल्द ही नई शुरुआत का गवाह बनने जा रहा है। अब बेटियां भी सैनिक स्कूलों में पढ़ने का अपना ख्वाब पूरा कर सकेंगी। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के नए सेशन में बेटियों को भी एडमिशन मिलेगा। सैनिक स्कूल में बेटियों के दाखिले का रास्ता साफ हो गया है। सैनिक स्कूल सोसायटी ने अपर मुख्य सचिव को इस संबंध में लेटर भेजा है। अगले एकेडमिक सेशन से यहां बेटियों के दाखिले की मंजूरी मिल गई है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की गिनती देश के नंबर वन आर्मी स्कूलों में होती है। देश को सैकड़ों सैन्य अफसर देने वाले इस स्कूल से निकले कई छात्र वैज्ञानिक और आईएएस-पीसीएस अफसर बन कर देश की सेवा कर रहे हैं। सैनिक स्कूलों में आमतौर पर सिर्फ लड़कों को दाखिला मिलता है, लेकिन नए सत्र से यहां लड़कियां भी एडमिशन ले सकेंगी। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के द्वार अब लड़कियों के लिए भी खुल गए हैं। इस सत्र से यहां छात्राओं के एडमिशन के लिए मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय की सैनिक स्कूल सोसायटी ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को पत्र लिखकर इस सत्र से एडमिशन की कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा है। सैनिक स्कूल में दाखिला पाना लड़कियों के लिए कोई जंग जीतने से कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। आगे पढ़िए