Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व-भर में प्रसिद्ध है। प्रकृति ने वाकई उत्तराखंड को कोई खास वरदान दिया है। राज्य में कई ऐसे मनोरम दृश्य अभी भी मौजूद हैं जो प्रकृति की अनोखी देन हैं और वे देवभूमि की धरोहर हैं। उन्हीं में से एक है जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सलधार के पास स्थित उबलते पानी का कुंड। जी हां, उत्तराखंड का यह मशहूर कुंड बेहद अनोखा है और प्रकृति की एक अनोखी देन है। अगर आप कभी जोशीमठ-मलारी हाईवे के पास से गुजरे होंगे तो आपने यह कुंड जरूर देखा होगा। दूर-दूर से लोग इसको देखने आते हैं। इस कुंड की खास बात यह है की सर्दी हो या गर्मी हर समय इस कुंड के अंदर पानी गर्म रहता है। मगर चिंता की बात यह है कि अब यह कुंड विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। इस समय यहां पर बेहद कम गर्म पानी रह गया है और अगर इसके संरक्षण के लिए कोई ठोस कदम या पहल नहीं की गई तो आने वाले समय में यह कुंड विलुप्त हो जाएगा और केवल किस्सों और कहानियों के अंदर ही जिंदा रहेगा।