उत्तराखंड: ऊंचे पहाड़ों पर सीजन का पहला हिमपात, ठंड ने दे दी दस्तक

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। ठंडक बढ़ गई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand snowfall: Uttarakhand: First snowfall of the season on the mountains
Image: Uttarakhand: First snowfall of the season on the mountains

पिथौरागढ़: मानसून की विदाई का वक्त करीब है। आज उत्तराखंड में मानसून की आखिरी बारिश हो सकती है। इस वक्त प्रदेश के मैदानी इलाकों में जहां उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं तो वहीं पहाड़ी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। ठंडक बढ़ गई है। बुधवार की रात पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन का पहला हिमपात हुआ। उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली, नगनिधूरा और हंसलिंग समेत कई ऊंची चोटियां देर रात हुई बर्फबारी से ढंक गईं। सुबह जब लोगों की आंखें खुलीं तो पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर ओढ़े नजर आईं। हिमपात के बाद पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम की पहली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। सुबह के समय सर्द हवाएं चलने लगी हैं, जिससे हल्की ठंड शुरू हो गई है। तापमान में भी गिरावट का दौर जारी है। मुनस्यारी समेत तमाम पहाड़ी इलाकों में गर्म कपड़े संदूक से बाहर निकल आए हैं। सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। मुनस्यारी के अलावा धारचूला की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - पहाड़ का बेमिसाल किसान..दो पौधों से उगा दी दो कुंतल कीवी, कमाई भी शानदार
गुरुवार को मुनस्यारी में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून समाप्त होने वाला है, लेकिन पिथौरागढ़ के पहाड़ी इलाकों में अब भी बारिश जारी है। बुधवार रात यहां तेज बारिश हुई। गुरुवार को भी आसमान बादलों से घिरा रहा। थोड़ी देर बाद इलाके में बारिश शुरू हो गई। जिले की पंचाचूली सहित सभी ऊंची चोटियां बर्फ से ढंकी हैं। गुरुवार को सिदम खान, नंदा देवी, नंदा कोट, छिपलाकेदार और राजरंभा जैसी चोटियों पर भी बर्फ गिरी। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को मानसून की आखिरी बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले कुछ दिनों में मानसून प्रदेश से विदाई ले सकता है। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। कुमाऊं के कुछ जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश के एक से दो दौर हो सकते हैं। वहीं गढ़वाल में बारिश की संभावना कम है।