Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 928 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 45332 पहुंच चुका है। आज के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज अल्मोड़ा जिले से 51, बागेश्वर जिले से 21, चमोली जिले से 65, चंपावत जिले से देहरादून जिले से 203, हरिद्वार जिले से 87, नैनीताल जिले से 173, पौड़ी गढ़वाल से 107, पिथौरागढ़ जिले से चार, रुद्रप्रयाग जिले से 13, टिहरी गढ़वाल से 33, उधम सिंह नगर जिले से 117 और उत्तरकाशी जिले से 24 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 552 इलाके सील किए गए हैं आज के लिए उत्तराखंड के लिए दुखद बात यह भी है कि आज उत्तराखंड में कुल मिलाकर 13 लोगों की मौत भी हुई है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा।