नैनीताल के कई होटलों में सैलानियों ने एडवांस बुकिंग करा ली है, जिसके चलते अगले महीने के पहले वीकेंड के लिए कई होटल अभी से पैक हो गए हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: A large number of tourists came to visit Nainital
नैनीताल: उत्तराखंड सरकार की तरफ से पाबंदियों में ढील मिलने के साथ ही प्रदेश के पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार नजर आने लगे हैं। वीकएंड पर मसूरी और नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ नजर आई। कोरोना संक्रमण के चलते पर्यटन संबंधी गतिविधियों पर पाबंदी लगी थी, लेकिन अब सभी प्रतिबंध हटा लिए गए गए हैं। इसके साथ ही नैनीताल और इसके आसपास स्थित पर्यटक स्थलों के अच्छे दिन आने के संकेत मिलने लगे हैं। शनिवार और रविवार को नैनीताल के पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। अगले हफ्ते तक सैलानियों की संख्या में इसी तरह इजाफा होगा, क्योंकि दो अक्तूबर से लगातार तीन दिन की छुट्टी है। पर्यटक इस वीकएंड को खास बनाने की तैयारी में जुटे हैं। नैनीताल के कई होटलों में सैलानियों ने एडवांस बुकिंग करा ली है, जिसके चलते अगले महीने के पहले वीकेंड के लिए कई होटल अभी से पैक हो गए हैं। सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों की तादाद बढ़ने लगी है। जिससे कोरोना काल के चलते ठप शहर की पर्यटन गतिविधियों को जीवनदान मिलने लगा है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: बाड़े में घुसा बाघ..8 बकरियों को मार डाला, गरीब के सामने खाने-कमाने का संकट
शनिवार को नैनीताल में सैलानी उमड़े तो कोरोना काल में नैनीताल में पहली बार नो पार्किंग का बोर्ड नजर आया। अगले हफ्ते के लिए पर्यटकों ने नैनीताल के होटलों के लिए एडवांस बुकिंग करानी शुरू कर दी है। शनिवार को शहर के पर्यटक स्थलों में चहल-पहल नजर आई। अलग-अलग शहरों से पहुंचे सैलानियों ने यहां की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाया। पर्यटक सरोवर नगरी की सुंदरता को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए। शुक्रवार शाम से ही पर्यटक अपने वाहनों में सवार होकर नैनीताल पहुंचने लगे थे। शनिवार देर शाम तक पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहा। जिसके चलते मालरोड के ज्यादातर होटलों में चहल-पहल बढ़ गई। उधर फ्लैट मैदान की पार्किंग भी दोपहर में ही फुल हो गई। पर्यटकों ने बॉटेनिकल गार्डन, वॉटरफॉल, हिमालय दर्शन और केव गार्डन की सैर की। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से शहर के कारोबारी खुश हैं। आने वाले वीकएंड में पर्यटकों की आमद में और इजाफा होने की उम्मीद है। सिर्फ नैनीताल ही नहीं मसूरी, ऋषिकेश और टिहरी में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। लोग कोरोना काल का तनाव दूर करने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।