Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: मॉनसून सीजन खत्म होने को है और उधर उत्तराखंड में ठंड का दौर शुरू हो गया है। जी हां उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी शनिवार को दर्ज की गई थी। आपको जानकर खुशी होगी कि इस बर्फबारी का लुत्फ पर्यटकों ने भी उठाया। बर्फबारी देख पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। दरअसल दिल्ली और बंगलुरू के पर्यटकों का 26 सदस्यीय दल 15 सितंबर को गोमुख से रवाना हुआ था । इसके बाद दल रविवार को कलनदी खाल से होते हुए नगताल पहुंचा। जब टीम माणा-घस्तोली ट्रेक पर पहुंची, तो यहां उन्हें बर्फ गिरी दिखी। पर्यटकों और उनके साथियों ने करीब आधे घंटे तक बर्फबारी का लुत्फ उठाया। इसके बाद कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें देखकर साफ लग रहा है कि पर्यटक इस बर्फबारी का भरपूर आनंद ले रहे हैं।