Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड से आज की एक बड़ी खबर सामने आई है। अनलॉक 5 से पहले ही बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले तीर्थ यात्रियों को एक बड़ी राहत मिली है। अब बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को कोरोनावायरस जांच की रिपोर्ट साथ में नहीं लानी होगी। हालांकि इसके लिए तीर्थ यात्रियों को देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा और ई-पास भी बनवाना होगा। उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड द्वारा चार धाम यात्रा की एसओपी जारी की गई है। आपको ये जानकारी होगी ही कि उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में पर्यटकों के लिए कोरोनावायरस जांच की रिपोर्ट की शर्त को खत्म कर दिया है। इसके आधार पर देवस्थानम बोर्ड ने भी चार धाम यात्रा पर बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए इस शर्त को खत्म कर दिया है। नई गाइडलाइन के मुताबिक पंजीकरण के दौरान आप जिस आईडी और पते का प्रमाण दे रहे हैं उसे यात्रा के वक्त भी साथ रखना होगा। आगे पढ़िए