Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: तमंचा हाथ में हो तो डरपोक इंसान में भी हिम्मत आ ही जाती है। इसी तमंचे के दम पर रौब गांठने की ख्वाहिश सीमावर्ती जिलों के युवाओं को यूपी की राह दिखा रही है। लड़के यूपी से तमंचे लाकर अपने क्षेत्र में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऊधमसिंहनगर के खटीमा में पुलिस ने एक ऐसे ही युवक को गिरफ्तार किया है। युवक यूपी से तमंचा लाकर क्षेत्र के लोगों पर रौब गांठने की कोशिश कर रहा था, लेकिन चाल उल्टी पड़ गई। गश्त के दौरान युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। घटना झनकईयां थाना क्षेत्र की है। जहां नेपाल सीमा से सटे ऊंची महुवट गांव में पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक बाइक से गुजरता दिखा। युवक की हरकतें देख पुलिस ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़ा गया युवक खटीमा के भड़ा भुडिया गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़िए