उत्तराखंड में भाई का कातिल बना भाई..सगे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

घुम्मन और पप्पू सिंह राणा के बीच पुश्तैनी मकान को लेकर विवाद चल रहा था। रंजिश बढ़ती गई तो पप्पू ने अपने सगे भाई घुम्मन को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Udham singh nagar news: Uttarakhand brother killed brother in udham Singh nagar
Image: Uttarakhand brother killed brother in udham Singh nagar

उधमसिंह नगर: जमीन-जायजाद के लालच में लोग रिश्तों का कत्ल करने तक से नहीं झिझकते। ये सत्ता-संपत्ति का मोह ही था, जिसने महाभारत को जन्म दिया। वक्त बदल गया, लेकिन इंसान का लालच आज भी जस का तस बना हुआ है। संपत्ति के लालच में कोई किस हद तक गिर सकता है, इसकी एक बानगी ऊधमसिंहनगर जिले में देखने को मिली। जहां सगे भाई ने भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना खटीमा के छिनकी गांव में हुई। जहां सगे भाई पर भाई की हत्या का आरोप लगा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में यूपी से तमंचा लाकर दिखा रहा था रौब, चढ़ गया पुलिस के हत्थे
बीते दिन छिनकी गांव में रहने वाले घुम्मन सिंह नाम के शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसकी लाश गांव में लावारिस हालत में पड़ी मिली। पुलिस ने जांच की तो मृतक घुम्मन के सिर पर धारदार हथियार के कई निशान मिले। तफ्तीश के दौरान पता चला कि घुम्मन का अपने भाई पप्पू सिंह राणा से विवाद चल रहा था। घुम्मन के परिजनों ने पप्पू पर हत्या का शक जताया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने तत्परता से काम किया और 24 घंटे के भीतर ही आरोपी पप्पू राणा को खटीमा के पेहनिया चौराहे से पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी पप्पू ने घुम्मन की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया

यह भी पढ़ें - देहरादून: बस, विक्रम, ऑटो में अब पूरी क्षमता के साथ बैठेंगी सवारियां..किराए में भी राहत
पूछताछ के दौरान पप्पू ने वारदात को लेकर जो सच्चाई बयां की उसे सुन पुलिसवाले भी सन्न रह गए। आरोपी ने बताया कि पुश्तैनी मकान को लेकर उसका अपने भाई घुम्मन से विवाद होता रहता था। मकान को लेकर दोनों के बीच रंजिश बढ़ती चली गई। विवाद खत्म नहीं हुआ तो पप्पू ने अपने भाई घुम्मन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। बीते दिन मौका मिलते ही उनसे कुल्हाड़ी से वार कर भाई की हत्या कर दी। बहरहाल आरोपी पप्पू सिंह राणा पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।