उत्तराखंड: सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, करीब 70 दुकानें जलकर राख..3 सिलेंडर ब्लास्ट

उत्तराखंड के काशीपुर की पुरानी सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इससे क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Kashipur vegetable market: Kashipur vegetable market fire
Image: Kashipur vegetable market fire

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड के काशीपुर की पुरानी सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इससे क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आलम यह था कि आग की चपेट में आकर एक के बाद एक तीन सिलेंडर ब्लास्ट हुए। जब धमाके की आवाज आसपास के इलाकों में पहुंची तो लोग घरों से बाहर निकल आए। खबर है कि इस भीषण आग में लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। अफरा तफरी में फायर ब्रिगेड को फोन किया गया और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि इस भीषण आग में विनीत कुमार नाम के एक युवक की गंभीर रूप से झुलसने की खबर है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 11:30 बजे काशीपुर की पुरानी सब्जी मंडी में एक घर में आग लग गई। आग की खबर मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। जब तक फायर ब्रिगेड का अमला वहां पहुंचता तब तक आग कई दुकानों में फैल गई थी। देखते ही देखते हैं करीब 70 दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद बिजली को नियंत्रित करने में भी पुलिस के पसीने छूट गए। बाजार में तंग गलियां होने की वजह से दमकल की 3 गाड़ियां घटनास्थल के आखिरी छोर तक नहीं पहुंच पाई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इसमें दमकल विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। सूचना देने के बाद भी दमकल के बाद आधा घंटा देरी से पहुंचे।