Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: केंद्र सरकार अनलॉक 5.0 के लिए जल्द ही गाइडलाइन जारी कर सकती है। इस वक्त देश में सिनेमाघरों, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क आदि को छोड़कर ज्यादातर गतिविधियां शुरू हो गई हैं। अनलॉक को लेकर जिले भी अपनी तरफ से गाइडलाइन जारी कर रहे हैं। इसके तहत नैनीताल जिला प्रशासन ने जिले में कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए स्कूल और कोचिंग सेंटर बंद रखने का फैसला लिया है। यहां अनलॉक-5 में भी स्कूल नहीं खुलेंगे। कोचिंग सेंटर भी बंद रहेंगे, हालांकि जिला प्रशासन ने एक बड़ी राहत जरूर दी है। यहां बार खोलने की अनुमति दे दी गई है। इससे पहले देहरादून में भी बार खुलने लगे हैं। जो लोग सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल खुलने का इंतजार कर रहे हैं, उनका ये इंतजार बढ़ सकता है। क्योंकि जिला प्रशासन ने फिलहाल सिनेमा हॉल बंद रखने का फैसला लिया है। स्विमिंग पूल भी बंद रहेंगे। मनोरंजन पार्क भी नहीं खुलेंगे। नैनीताल डीएम सविन बंसल की तरफ से जारी आदेश के तहत जिले में बार खोलने की अनुमति दे दी गई है। आदेश में रेस्टोरेंट्स के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए गए। इसके अनुसार रेस्टोरेंट और बार में भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी अनलॉक की गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। आगे पढ़िए