Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 365 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। हालांकि इस बीच आज राहत भरी खबर यह है कि आज 801 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 49268 पहुंच चुका है। इनमें से 39836 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इस वक्त उत्तराखंड में 8544 एक्टिव केस है। इसके अलावा अब तक उत्तराखंड में 625 लोगों की मौत हो चुकी है। आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 13, बागेश्वर जिले से 6, चमोली जिले से 41, चंपावत जिले से 14, देहरादून जिले से 62, हरिद्वार जिले से 44, नैनीताल जिले से 50, पौड़ी गढ़वाल से 39. रुद्रप्रयाग से 26, टिहरी गढ़वाल से 1, उधम सिंह नगर से 53 और उत्तरकाशी से 7 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उत्तराखंड में कुल मिलाकर 474 इलाके सील किए गए हैं। उत्तराखंड में दुख की बात यह है कि कोरोनावायरस 14 लोगों की मौत हुई है