Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना संक्रमण से लड़ रहे उत्तराखंड से एक के बाद एक बुरी खबरें मिल रही हैं। कुछ दिन पहले विधानसभा सत्र के ठीक पहले कई मंत्री और विधायक कोरोना पॉजिटिव मिले थे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब एक बड़ी खबर प्रदेश के वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को लेकर आ रही है। विधानसभा सत्र से पहले कोरोना पॉजिटिव मिले डॉ. हरक सिंह रावत की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। दिक्कत बढ़ने पर उन्हें दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉ. हरक सिंह रावत पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब से उनके बीमार होने की खबर समर्थकों को मिली है, लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। समर्थक डॉ. हरक सिंह रावत के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।