Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का औद्योगिक जिला ऊधमसिंहनगर। 30 साल का मनीष कुमार इसी जिले के रुद्रपुर शहर में रहता था। मनीष आरबी कंपनी में काम करता था। घर में पत्नी और बच्चे हैं। शनिवार को ऑफिस की छुट्टी होने के बाद मनीष अपने दोस्तों संग पार्टी करने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात मनीष के एक्सीडेंट की खबर घरवालों को मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां मनीष की लाश धान के खेत में पड़ी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने मनीष की हत्या कर दी। वहीं पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मनीष की मौत का सच सबके सामने आएगा। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। मनीष कुमार मूलरूप से बरेली के भोजीपुरा का रहने वाला था। वो लालपुर की आरबी कंपनी में जॉब कर रहा था। मनीष पत्नी राजकुमारी और बच्चों के साथ लालपुर स्थित आस्था कॉलोनी में किराये पर रहता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को शाम चार-पांच बजे कंपनी की छुट्टी होने के बाद वो दोस्तों संग पार्टी करने चला गया था। देर रात तक जब मनीष घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आगे पढ़िए