Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: पहाड़ी इलाकों में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच जंगली जानवर लोगों के लिए दहशत का सबब बने हुए हैं। पहाड़ के हर हिस्से से गुलदार के हमले की खबरें आ रही हैं। लोग अपने मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। गुलदार के हमले का ताजा मामला हल्द्वानी में सामने आया। जहां गुलदार ने कुछ ही घंटों के भीतर दो लोगों पर हमला किया। गुलदार ने सुबह जंगल में घास काटने गई बच्ची पर हमला करने के बाद तल्ला फतेहपुर के बाजार में 10 महीने के मासूम को निवाला बनाने की कोशिश की। गुलदार बच्चे को जबड़े में दबोच कर भागने वाला था, तभी परिवार वालों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद गुलदार बच्चे को घर से करीब 50 मीटर दूर छोड़कर भाग गया। गुलदार के हमले में मासूम बुरी तरह घायल हुआ है, उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना तल्ला फतेहपुर क्षेत्र की है। जहां महेश भट्ट का परिवार रहता है। महेश भट्ट मेहनत-मजदूरी करते हैं। इन दिनों उनके घर पर बरेली में रहने वाली साली हेमा देवी अपने बच्चों के साथ आई हैं। सोमवार की शाम परिवार के सभी लोग आंगन में बैठे थे। आगे पढ़िए