Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: यह सत्य है कि प्रेम और युद्ध में सब कुछ जायज है और दोनों में ही सभी तरह की हदें भी पार हो जाती हैं। प्रेम एक ऐसी चीज है जिसमें पड़ने के बाद दोनों प्रेमी जंग लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। और अगर उनके बीच में कोई अड़चन या रोड़ा आता है तो वे उससे भी लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं प्यार में धोखा पाने और ठुकराने पर कई एक-दूसरे की जान तक ले लेते हैं मगर उत्तराखंड के उधमसिंह में एक अनोखी ही प्रेम कहानी देखने को मिली। यूएसनगर के जसपुर में जब एक प्रेमी ने शादी से इंकार किया तो प्रेमिका सीधा अपने प्रेमी के गांव पहुंच गई और उसके घर के सामने धरना दे दिया। जी हां, ऐसा शायद ही कभी देखने को मिला हो। लड़की को धरना देते देख लड़के के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। आखिरकार प्रेमिका का धरना देना सफल हुआ एवं दोनों का विवाह कराया गया। आगे पढ़िए