गढ़वाल राइफल के जवान पर अवैध संबंधों का आरोप, घर में है 3 साल की मासूम बेटी

काशीपुर में एक विवाहिता के पिता ने गढ़वाल राइफल्स के जवान समेत उसके सभी परिजनों के ऊपर उसकी बेटी के साथ मारपीट और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Kashipur News: Kashipur Garhwal rifle jawan accused of assault
Image: Kashipur Garhwal rifle jawan accused of assault

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के काशीपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है। काशीपुर में एक विवाहिता के पिता ने गढ़वाल राइफल्स के जवान समेत उसके सभी परिजनों के ऊपर मारपीट और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। उसके पिता ने तहरीर में लिखा है कि उसकी बेटी को उसके पति समेत ससुराल वाले मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर करते थे और मारपीट भी करते थे। आरोपी जवान की पत्नी का कहना है कि उसके पति का किसी और लड़की से अवैध संबंध भी चल रहा है और उसके पति ने उसको बीती जुलाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी। वहीं पुलिस ने आरोपी जवान एवं उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। पीड़िता और आरोपी की एक 3 साल की मासूम बेटी भी है। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड को अंबानी की मदद, कर्मचारियों की सैलरी के लिए दिए 5 करोड़
कोतवाली क्षेत्र के कुंडेश्वरी के ग्राम शिवलालपुर डल्लू निवासी नारायण सिंह रावत की बेटी खीमा रावत का विवाह बीते 14 अप्रैल 2015 को देहरादून के कृष्ण विहार नत्थूवाला रायपुर के निवासी सुरेंद्र सिंह रावत के साथ हुआ था। सुरेंद्र सिंह रावत गढ़वाल राइफल्स में जवान के पद पर भर्ती है और वह वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात है। खीमा रावत के पिता नारायण सिंह रावत ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा कि उसकी बेटी की शादी को साढ़े 5 साल हो गए हैं। शादी के बाद से ही उसके पति समेत ससुराल वाले उसके साथ छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करते थे और उसको प्रताड़ित करते थे। इसी के साथ में उसके ससुराल वालों द्वारा मानसिक रूप से शोषण भी किया जाता था। 9 सितंबर 2017 को खीमा रावत एवं जवान सुरेंद्र सिंह रावत की बेटी पैदा होने के बाद खीमा के ऊपर उसके ससुराल वालों का उत्पीड़न और मारपीट का सिलसिला और अधिक बढ़ गया।

यह भी पढ़ें - देहरादून में जबरदस्ती फीस वसूल रहे 43 प्राइवेट स्कूल, शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू
पीड़िता खीमा रावत ने अपने पति के आरोप लगाया है उसके पति का देहरादून की ही एक निवासी के साथ अवैध संबंध भी चल रहा है। बता दें कि जवान अप्रैल 2019 में छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था और अधिकांश समय अपने मोबाइल पर ही व्यस्त रहता था। जब पीड़िता ने जवान का मोबाइल खंगाला तो पता लगा कि उसके पति का देहरादून की एक औरत के साथ अवैध संबंध चल रहा है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में लिखा कि जब वह बीते जनवरी को बातचीत और सुलह करने अपनी बेटी के साथ उसके ससुराल गए तो उसके ससुराल पक्ष ने उसकी बेटी से तलाक लेने के साथ ही आत्महत्या करने की धमकी भी दी। बीते मई को उसके पिता उसको अपने साथ अपने घर ले आए। वहीं पीड़ित ने तहरीर में यह भी लिखा है कि बीती 24 जुलाई को उसकी बेटी के पति ने फोन करके उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल उसकी बेटी अपने पति से मिली जान से मारने की धमकी के बाद अपने भाई के परिवार के साथ रह रही है। पीड़िता के पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने धारा 323, 504, 506 और 498 ए के तहत आरोपी जवान और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस द्वारा पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है।