Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 में स्कूलों को सशर्त खोलने की मंजूरी दे दी। राज्य सरकार भी अपनी तरफ से गाइडलाइन तैयार करने में जुटी है। उत्तराखंड में स्कूल तीन चरणों में खोलने की योजना है। उम्मीद की जा रही है कि 15 अक्टूबर के बाद उत्तराखंड में भी स्कूल खुल जाएंगे। राज्य सरकार ने साफ कहा है कि स्कूल तभी खुलेंगे, जब अभिभावकों की मंजूरी होगी। अगर पैरेंट्स नहीं चाहेंगे तो बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। कुल मिलाकर अभी भी उत्तराखंड में स्कूल खोलने को लेकर स्थिति साफ नहीं है। शिक्षा मंत्री के निर्देश पर सभी जिलों के डीएम स्कूल खोले जाने की परिस्थितियों पर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। प्राइवेट स्कूल्स भी पैरेंट्स को मैसेज और मेल भेजकर फीडबैक ले रहे हैं। नेटवर्क 18 की खबर के मुताबिक लगभग 90 फीसदी अभिभावकों ने बच्चों को अभी स्कूल भेजने से साफ इनकार कर दिया है। आगे पढ़िए