उधमसिंह नगर में शादी के बाद सपने सजाने वाली नई नवेली दुल्हन बनकर आई फरहीन को क्या पता था कि उसकी शादी के महज तीन महीने में ही उसके ससुराल वाले उसके लिए कब्र खोद देंगे
-
Komal Negi
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Murder for dowry in Udham Singh Nagar
उधमसिंह नगर: समाज में अब भी कई कुरीतियां मौजूद हैं जिनका खात्मा अबतक नहीं हो पाया है। दहेज जैसी कुप्रथा अब भी लोगों के बीच चल रही है और कई नव विवाहितों की जिंदगी दहेज के कारण खत्म हो रही हैं। भारत में कई घरों के अंदर ससुराल पक्ष द्वारा आज भी बहु को दहेज न मिलने के कारण मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता है। उधम सिंह नगर में भी दहेज न देने के कारण शादी के महज तीन महीने बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा जान से मारने का मामला सामने आया है। उधमसिंह नगर में शादी के बाद सपने सजाने वाली नई नवेली दुल्हन बनकर आई फरहीन को क्या पता था कि उसकी शादी के महज तीन महीने में ही उसके ससुराल वाले उसके लिए कब्र खोद देंगे। उधम सिंह नगर के किच्छा में 2 लाख रुपए और बुलेट बाइक ना दिए जाने का नतीजा एक नवविवाहिता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ऋषिकेश से शर्मनाक खबर..ड्रग्स देकर अमेरिका की महिला से दुष्कर्म
शादी के महज 3 महीने के बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई है और उसके पिता ने उसके ससुराल पक्ष के ऊपर दहेज का एवं हत्या आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर उसके दामाद, सास, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। थाना पुलभट्टा के निवासी इरशाद अली ने कोतवाली किच्छा में अपनी बेटी की हत्या के बाद तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री फरीन का निकाह बीते 18 जून को मोहम्मद आलम पुत्र जमील अहमद के साथ हुआ था। वह किच्छा के ग्राम कठर्रा गऊघाट के रहने वाले हैं। निकाह के महज 10 दिन के बाद से ही फरीन के ससुराल वाले उससे बुलेट बाइक और 2 लाख रुपए नगद की मांग करने लगे। उन्होंने फरीन के ऊपर दहेज देने का दबाव बनाना शुरू किया। जब फरीन ने अपने पिता को यह बात बताई तो उन्होंने अपनी बेटी के ससुराल वालों को यह भरोसा दिलाया कि वह लॉकडाउन खुलने के बाद कुछ करेंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: CM ने कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु दिलाई शपथ
आरोप है कि बीते 30 सितंबर की रात को मोहम्मद आलिम, तौफीक अहमद, नबी अहमद, मोहम्मद आलम, जमील अहमद और नफीसा ने दहेज की मांग पूरी ना होने के कारण उनकी बेटी की क्रूरता से हत्या कर दी और अगले दिन सुबह उनको सूचना दी कि उनकी बेटी की मृत्यु हो गई है। जब वह अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो वहां पर उसके ससुराल वालों ने उसके पिता के साथ बहुत ही गलत और अभद्र व्यवहार किया। उसके पिता ने आखिरकार अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए कानून के पास गुहार लगाई और पुलिस से इस बात की शिकायत की। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी बेटी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के पिता ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।