ब्रेकिंग: आज उत्तराखंड में 700 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, 14 मौत..54 हजार के पार आंकड़ा

उत्तराखंड में आज 700 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 54060 पहुंच चुका है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 9 october
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 9 october

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 700 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 54060 पहुंच चुका है। आज उत्तराखंड में कुल 704 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित 14 लोगों की मौत भी हुई है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज अल्मोड़ा जिले से 17, बागेश्वर जिले से 20, चमोली जिले से 19, चंपावत जिले से 12, देहरादून से 242, हरिद्वार से 50, नैनीताल से 73, पौड़ी गढ़वाल से 66, पिथौरागढ़ से 20, रुद्रप्रयाग से 70, टिहरी गढ़वाल से 18, उधम सिंह नगर जिले से 66 और उत्तरकाशी से 31 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए एक कुल 254 इलाके सील किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या..बुलेट और लाख रुपये लिए पति ने मार डाला
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 54063 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 1560
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 750
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 1276
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 928
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 14809
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 10170
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 6372
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 2232
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 1217
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 874
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 2684
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 8878
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 2313