Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के आबादी वाले क्षेत्रों में जंगली जानवरों की धमक से लोग दहशत में हैं। खासतौर पर गुलदार लोगों के लिए आतंक का सबब बने हुए हैं। कुछ दिन पहले देवप्रयाग के थाने के पास एक गुलदार पहरेदारी करता दिखा था। फिर ऋषिकेश की कॉलोनी में गुलदार दिखा और अब पिथौरागढ़ के बाजार में एक साथ तीन-तीन गुलदार घूमते नजर आए। बाजार में गुलदार के दिखने से दहशत फैल गई। घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्षेत्र में एक साथ तीन गुलदारों के दिखने से लोग डरे हुए हैं। घटना पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र की है। जहां जिला मुख्यालय के साथ ही बेरीनाग और थल क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है।