उत्तराखंड: फेसबुक पर हुआ प्यार, पंजाब से उत्तराखंड चली आई नाबालिक

नाबालिक प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने पंजाब से भागकर काशीपुर चली आई। उधर बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने पंजाब के थाने में केस दर्ज करा दिया। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Kashipur news: girl from Punjab came in Kashipur
Image: girl from Punjab came in Kashipur

उधमसिंह नगर: बदलते वक्त के साथ रिश्ते भी इंस्टेंट हो गए हैं। फेसबुक-वॉट्सएप पर ही प्यार शुरू होता है और यहीं पर खत्म भी हो जाता है। हजारों किलोमीटर दूर होने पर भी करीबी का अहसास कराने वाली सोशल नेटवर्किंग साइटें लोगों को आपस में जोड़ रही हैं तो वहीं नाबालिको को बर्बाद भी कर रही हैं। इसका एक ताजातरीन उदाहरण काशीपुर में देखने को मिला। जहां नाबालिक प्रेमिका पंजाब से भागकर अपने प्रेमी से मिलने काशीपुर चली आई। उधर बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने पंजाब के थाने में केस दर्ज करा दिया। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड पहुंच कर काशीपुर में दबिश दी। चलिए पूरा मामला भी जान लेते हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में प्रवक्ता के 571 पदों पर भर्ती, सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की पंजाब की रहने वाली किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती हुई। किशोरी गुरदासपुर के एक गांव में रहती थी। दोनों फेसबुक पर चैट करने लगे। धीरे-धीरे ये फ्रेंडशिप प्यार में बदल गई। दोनों ने अपने फोन नंबर एक्सचेंज किए और एक-दूसरे से फोन पर बात करने लगे। थोड़े दिनों में प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ रहने की ठान ली। प्रेमी संग रहने की जिद पकड़े किशोरी 28 सितंबर को घर से भाग गई। वो पंजाब से सीधे उत्तराखंड चली आई। यहां काशीपुर पहुंच कर उसने प्रेमी को फोन कर के अपने आने की सूचना दी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सोने की अंगूठी के लालच में दोस्त ने दोस्त को मार डाला, बाद में अंगूठी पीतल की निकली
जिसके बाद युवक प्रेमिका को अपने घर ले आया। तब से किशोरी काशीपुर में प्रेमी के घर पर ही रह रही थी। वहीं किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पंजाब के थाना बहरामपुर, जिला गुरदासपुर में दी थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने धारा 363 और 366 के तहत केस दर्ज किया था। पंजाब पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो नाबालिक की लोकेशन उत्तराखंड के काशीपुर में मिली। जिसके बाद पंजाब के थाना बहरामपुर के एएसआई गुरनाम सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने काशीपुर पहुंच कर किशोरी के प्रेमी के घर पर दबिश दी। पुलिस की जांच जारी है। आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में ऐसा ही एक मामला नैनीताल में सामने आया था। नैनीताल की रहने वाली एक महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए मथुरा पहुंच गई थी। वहां धोखेबाज युवक ने महिला के सारे जेवर लेने के बाद उसे बाजना कस्बे में ले जाकर छोड़ दिया था।