Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपती बदमाशों के निशाने पर हैं। पिछले कुछ वक्त से बुर्जुर्गों के साथ अपराध के मामलों में तेजी से उछाल आया है। ताजा मामला हरिद्वार का है। जहां रानीपुर में भेल के रिटायर्ड अफसर और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने बुजुर्ग रिटायर्ड अधिकारी को गला घोंटकर मारा, जबकि उनकी पत्नी की कैंची से वार कर जान ले ली। जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बदमाश घर में रखी लाखों की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि लूटपाट के इरादे से ही बुजुर्ग दंपती की हत्या की गई होगी। घर से लाखों के जेवरात और नगदी भी गायब है। बदमाशों के हाथों मारे गए 83 वर्षीय प्रह्लाद अग्रवाल भेल से डीजीएम पद से रिटायर्ड हुए थे। वो शिवालिकनगर जे-2 कलस्टर-16 में स्थित आवास में पत्नी गायत्री अग्रवाल उर्फ बीना (82) के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम को दंपती की बेटी रेनू ने सूचना दी कि उनके घर पर कोई फोन नहीं उठा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर अंदर से बंद मिला। आगे पढ़िए