उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य में अलग-अलग विषयों के लिए लेक्चरर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, आगे जानिए पूरी डिटेल
-
Komal Negi
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: jobs ukpsc recruitment of lecturer in uttarakhand
देहरादून: लेक्चरर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब इस सपने को हकीकत में बदलने का वक्त आ गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यानी UKPSC ने राज्य में अलग-अलग विषयों के लिए लेक्चरर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। सरकारी नौकरी हासिल करने का इससे शानदार मौका दोबारा नहीं मिलेगा। इसलिए अभी से भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। भर्ती संबंधी सारी डिटेल राज्य समीक्षा आप तक पहुंचाएगा। चलिए पहले आपको भर्ती प्रक्रिया के बारे में बताते हैं। ये भर्तियां उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा परीक्षा 2020 के जरिए की जाएंगी। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। भर्ती परीक्षा के माध्यम से फिजिक्स, मैथ्स, इंग्लिश और हिंदी आदि विषयों के प्रवक्ताओं के पद भरे जाने हैं।
यह भी पढ़ें - उधमसिंह नगर: उत्तराखंड की क्राइम कैपिटल में फिर बेरहमी से हत्या, हैवानियत की हदें पार
उत्तराखंड के युवा लंबे वक्त से लेक्चरर भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार ये इंतजार खत्म हो गया। यूकेपीएससी ने लेक्चरर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से डबल फायदा होने वाला है। इससे सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। साथ ही कई बेरोजगारों को सरकारी नौकरी हासिल करने का मौका भी मिलेगा। चलिए अब आपको लेक्चरर पद के लिए निर्धारित योग्यता के बारे में बताते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में पीजी डिग्री और बीएड या एलटी डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदक की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 42 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें - विडियो: केदारघाटी पंहुचा चिनूक...पुनर्निर्माण और चीन - दोनों समस्याओं में काम आयेगा
अब आते हैं पे-स्केल पर। सैलरी के तौर पर 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये प्रति माह मिलेंगे। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी। सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 12 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 01 नवंबर 2020 है। जबकि ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2020 है। वक्त कम है। इसलिए अगर आप आवेदन नहीं कर पाएं हैं तो जल्दी करें। सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने का मौका हाथ से जाने ना दें।