चम्पावत: शारदीय नवरात्र पर्व शनिवार से शुरू हो गया। हालांकि वैश्विक महामारी कोरोना का असर नवरात्र पर्व पर भी दिख रहा है। मंदिरों में भीड़ कम है, लेकिन लोग फिर भी मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंच ही रहे हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ और कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच एक डराने वाली खबर चंपावत के टनकपुर से आ रही है। जहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ पूर्णागिरी धाम के 17 पुजारी और दुकानदारों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एक साथ इतने लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। कोरोना पॉजिटिव मिले सभी पुजारियों और दुकानदारों को प्रशासन ने एक निजी होटल में आइसोलेट किया है। इन्हें बनबसा के एक होटल में रखा गया है। शारदीय नवरात्र पर्व को देखते हुए प्रशासन ने पिछले दिनों पूर्णागिरी धाम के पुजारियों का कोरोना टेस्ट कराया था। एहतियात के तौर पर आस-पास के दुकानदारों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। शुक्रवार को जब जांच की रिपोर्ट सामने आई तो प्रशासन के पैरों तले जमीन खिसक गई। जांच रिपोर्ट में 17 पुजारी और दुकानदार कोरोना पॉजिटिव निकले। आगे पढ़िए