अरुण की मौत के बाद परिजनों को 2 साल के धीरज संग अनहोनी की आशंका सताने लगी है। अरुण ने खुदकुशी से पहले फोन पर मासूम की जान लेने की बात कही थी। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Dead body found on tree in Udham Singh Nagar
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर का रुद्रपुर क्षेत्र। 24 साल का अरुण सिंह यहीं रहता था। रविवार को अरुण अपने दो साल के भांजे को घुमाने की बात कह कर घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सोमवार को अरुण की लाश किच्छा में हल्द्वानी रोड पर पेड़ से लटकी मिली। अरुण ने अपनी जान ले ली, लेकिन 2 साल का धीरज कहां है, इस बारे में अब तक कुछ पता नहीं चला। बच्चा गायब है। परिजनों की मानें तो मरने से पहले अरुण ने उन्हें फोन किया था। उसने कहा था कि वो भांजे की हत्या कर रहा है। धीरज को मारने के बाद वो खुदकुशी कर लेगा। अरुण के ये आखिरी शब्द अब भी परिजनों को रह-रहकर तड़पा रहे हैं। अरुण मर गया, लेकिन धीरज कहां गया, ये अब भी एक राज है। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के शाहजहांपुर में रहने वाले अनिल सिंह रुद्रपुर सिडकुल स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते हैं। उनका 24 साल का बेटा अरुण भी प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। अनिल सिंह की बेटी नीरज और दामाद पवन भी ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहते हैं। दामाद पवन भी सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार को अनिल के बेटे अरुण की लाश पेड़ पर बने फंदे से लटकी मिली। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: भालू के आतंक से गांवों में दहशत..गौशाला तोड़कर गाय और 3 बछड़ों को मार डाला
परिजनों के मुताबिक युवक ने उन्हें फोन कर भांजे की हत्या करने और फिर आत्महत्या करने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि रविवार को अरुण बहन के कमरे पर गया और दो साल के भांजे धीरज को घुमाने के लिए ले जाने की बात कह कर निकल गया। दोपहर में अरुण ने घर पर फोन किया और कहा कि उसने धीरज की हत्या कर दी। ये भी कहा कि वो खुदकुशी कर रहा है। इतना सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन पूरी रात मामा-भांजे की तलाश में जुटे रहे, पुलिस को भी सूचना दी। सुबह अरुण की लाश पुलिस को हल्द्वानी रोड के पास मिली, लेकिन मासूम धीरज का कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। धीरज जिंदा है या नहीं जैसी आशंकाएं मां के जेहन में उठने लगी हैं। वो लाडले को याद कर बार-बार बेहोश हो जाती है। वहीं पुलिस का कहना है कि बच्चे की तलाश जारी है। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी भी जांच की जा रही है।