ब्रेकिंग: आज उत्तराखंड में 402 लोग कोरोना पॉजिटिव, 8 लोगों की मौत..59 हजार के पार आंकड़ा

आज उत्तराखंड में 402 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 59000 को पार कर गया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 22 october
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 22 october

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 402 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 59000 को पार कर गया है। उत्तराखंड में अब तक कुल 59508 लोग कोरोनावायरस संख्या में मिले हैं.. इनमें से 53200 लोगों को स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 4897 एक्टिव केस है। आज उत्तराखंड में 8 लोगों की मौत हुई है। आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 15, बागेश्वर जिले से 11, चमोली जिले से 28, चंपावत जिले से 9, देहरादून जिले से 107, हरिद्वार जिले से 32, नैनीताल जिले से 46, पौड़ी गढ़वाल से 48, रुद्रप्रयाग जिले से 37, टिहरी गढ़वाल से 19 और उत्तरकाशी जिले से 14 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए 68 इलाके सील किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए AAP का प्लान तैयार, जानिए क्या होंगे खास मुद्दे