उत्तराखंड पुलिस की इस महिला जवान के फैन हैं लोग..‘बाबू’ कहते ही करती हैं ट्रैफिक पर काबू

आज हम आपको जिस महिला जवान के बारे में बताने जा रहे हैं उनका नाम है कल्पना। ट्रैफिक को संभालने का कल्पना का अंदाज बिल्कुल निराला है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Haridwar Police: Haridwar Traffic Constable Kalpana Gehlot
Image: Haridwar Traffic Constable Kalpana Gehlot

हरिद्वार: हमारे बीच कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जो अपने कामों की वजह से ही जनता के बीच अलग पहचान बना रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस में भी वर्दी का फर्ज निभाने वाले जांबाजों की कमी नहीं है। आज हम आपको जिस महिला जवान के बारे में बताने जा रहे हैं उनका नाम है कल्पना। ट्रैफिक को संभालने का कल्पना का अंदाज बिल्कुल निराला है। अगर यह कहें कि हरिद्वार के लोगों के लिए कल्पना का नाम गुमनाम नहीं, तो इसमें भी कोई शक नहीं। ठंड हो या फिर गर्मी का मौसम..या फिर बारिश का मौसम.. कल्पना गहलोत हरिद्वार के प्रमुख चौराहों में अपनी ड्यूटी निभाती है। वो अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाती है। चौराहे से गुजरने वाले लोग कल्पना की कर्तव्य के प्रति समर्पण देखकर गौरवान्वित होते हैं। हर किसी का मुस्कुरा कर अभिवादन करना कल्पना की खूबी है। कई बार ऐसा भी होता है कि कार चालक शीशा नीचे करके कल्पना को सैल्यूट करते हैं। कल्पना की खास बात ये है कि वो यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को फटकारने के बजाय बाबू शब्द से संबोधित करती है। वो यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बड़े प्रेम से समझाती हैं। कल्पना की सहजता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वाले भी उन्हीं के सामने कभी भी नियम न तोड़ने की प्रतिज्ञा लेते हैं। कल्पना का व्यवहार ही उनकी पहचान है और इसलिए वह आज जनता के बीच अपनी अलग जगह कायम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में AAP की महिला नेता पर दुकान कब्जाने का आरोप, फिर से गरमाई राजनीति