Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चम्पावत: अनलॉक में मिली ढील के बाद मंदिरों को सशर्त खोलने की अनुमति मिल गई। इन दिनों मंदिरों में भीड़ बढ़ने लगी है और कोरोना का जोखिम भी। मंदिरों में तैनात कई पुजारी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। आज सुबह रामनगर के गर्जिया मंदिर के पुजारी पूर्ण चंद्र पांडे का भी अचानक निधन हो गया। उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है, लेकिन वो कोरोना पॉजिटिव भी थे। मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराते वक्त उनका कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। रामनगर में स्थित गर्जिया देवी मंदिर देश के सबसे मशहूर शक्तिपीठों में से एक है। पूर्ण चंद्र पांडेय यहां के प्रधान पुजारी थे। वो 79 साल के थे। सोमवार को उन्होंने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। पूर्ण चंद्र पांडेय के परिवार में चार बेटे और चार बेटियां हैं। वो रामनगर के मोहल्ला लखनपुर में रहते थे। उन्होंने अपनी जिंदगी के 50 से ज्यादा साल प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर के उत्थान के लिए समर्पित किए। 50 साल से वो यहां पर प्रधान पुजारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके साथ बेटे मनोज पांडे भी पुजारी का काम करते रहे हैं।