उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, पुलिस में भर्ती होने का शानदार मौका

कुंभ मेले के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। अगर आप भी उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बन समाज के लिए कुछ बेहतर करना चाहते हैं तो तैयारी शुरू कर दें।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar Kumbh: Uttarakhand Police Recruitment for Haridwar Kumbh
Image: Uttarakhand Police Recruitment for Haridwar Kumbh

हरिद्वार: पुलिस की वर्दी पहन समाज के लिए कुछ बेहतर करने की चाह रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। इस सपने को पूरा करने का वक्त आ गया है। तैयारी शुरू कर दें। उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द ही नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ होमगार्ड्स के खाली पद भी भरे जाएंगे। अगले साल उत्तराखंड में कुंभ मेले का आयोजन होना है। जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। यही वजह है कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी आई है। खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। उत्तराखंड पुलिस विभाग फिलहाल इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जिसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल:लॉकडाउन में नौकरी गई, गांव लौटकर गोबर से शुरू किया स्वरोजगार..अब अच्छी कमाई
इस वक्त पुलिसकर्मियों के कितने पद खाली हैं, ये भी बताते हैं। सिविल पुलिस में इस वक्त 1300 पद खाली हैं। जिनमें ट्रैफिक, सिविल, इंटेलिजेंस, सशस्त्र बल, अग्निशमन और पीएसी आदि के पद शामिल हैं। उत्तराखंड पुलिस की कोशिश है कि कुंभ मेले से पहले सभी पदों को भर दिया जाए। कुंभ आयोजन को ध्यान में रख पुलिस विभाग जल्द ही पुलिस भर्ती रैली का आयोजन करने जा रहा है। कुंभ मेले में उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ दूसरे राज्यों के पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जाएगी। इसके अलावा पुलिस विभाग में प्रमोशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को भी पदोन्नत किया जाना है। पुराने कर्मचारियों के प्रमोशन के बाद, कई पद खाली होंगे। जिन्हें भरने के लिए मुख्यालय पुलिस भर्ती का आयोजन करेगा। इसे लेकर नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।