उत्तराखंड में पुलिस और वॉन्टेड बदमाश के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में गोली लगी

उत्तराखंड में हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित शिवालिक नगर में बीते 13 अक्टूबर को दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी और पुलिस के बीच में आज तड़के सुबह रेगुलेटर पुल के पास मुठभेड़ हो गई।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Haridwar News: Encounter between police and miscreants in Haridwar
Image: Encounter between police and miscreants in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। बता दें कि उत्तराखंड में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में बीते 13 अक्टूबर को दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी और पुलिस के बीच में आज तड़के सुबह रेगुलेटर पुल के पास मुठभेड़ हो गई। जब पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ना चाहा तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की और पुलिस की जवाबी कार्यवाही में आरोपी के पैर पर गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसएसपी ने इस पूरी घटना की पुष्टि की है। बता दें कि आरोपी का एक और साथी पुलिस की गिरफ्त में है जिससे पूछताछ चल रही है। चलिए अब आपको 13 अक्टूबर की उस घटना के बारे में जानकारी देते हैं जिस के अंदर शामिल आरोपी और पुलिस के बीच आज सुबह जबरदस्त मुठभेड़ हो गई।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल में बिजली विभाग की कारस्तानी देखिए, गरीब परिवार को थमाया 9 लाख 94 हजार का बिल
क्या आपको याद है कि शिवालिक नगर में बीती 12 अक्टूबर की रात को भेल के एक रिटायर्ड डीजीएम पी अग्रवाल और उनकी पत्नी वीना अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद वहां पर कोहराम मच गया था। बदमाशों ने ना केवल उनकी हत्या को अंजाम दिया बल्कि वहां पर लूटपाट भी की। मामले के बाद से ही जांच के लिए 10 पुलिस टीमें और एसटीएफ जुटी हुई थी और इस मामले मैं पुलिस को हाल ही में कुछ अहम सुराग हाथ लगे थे। वहीं पुलिस ने बीते सोमवार की देर रात को हत्या के मुख्य आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि विपिन खतौली का निवासी है और देर रात तक विपिन से पूछताछ के बाद पुलिस ने आज सुबह तकरीबन सवा 5 बजे रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुमननगर में उसी के एक साथ ही सतेंद्र उर्फ धर्मेंद्र निवासी खतौली को भी घेराबंद करके गिरफ्तार करने का प्रयास किया मगर धर्मेंद्र ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और वहां से भागने लगा। दोनों गुटों में जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को भागते हुए देखा उन्होंने धर्मेंद्र के पैर पर गोली मार दी और उसको वहीं धर दबोच लिया। बता दें कि दोनों ही आरोपी खतौली जिला मुजफ्फरनगर के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें - वाह उत्तराखंड: महिला पर झपटा खूंखार गुलदार, वफादार कुत्ते ने बचाई मालकिन की जान
घायल आरोपी को एम्स रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर देर तक चली पूछताछ में चला कि दोनों रिटायर्ड ईजीएम के पड़ोस में किराए के मकान में रहते थे और लूटपाट के इरादे से ही दोनों बीते 12 अक्टूबर को उनके घर में घुसे थे। जब उनको लूटपाट की भनक लगी तो उन्होंने ही ईजीएम एवं उनकी पत्नी की हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी सबूतों के आधार पर आरोपी विपिन और उसके दोस्त धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी धर्मेंद्र जिसने भागने की कोशिश की थी और पुलिस के ऊपर हमला किया था, अब उसको जिला अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ा गया है उसके पैर में गोली लगी है और जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। उसके साथी विपिन से पूछताछ चल रही है।