Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक आदमखोर गुलदार दहशत का सबब बने हुए हैं। बेगुनाह लोग गुलदार के हमले में जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट का है। जहां गुलदार ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को मार डाला। मरने वाले बुजुर्ग की पहचान धीरज सिंह के रूप में हुई। धीरज सिंह अपने परिवार के साथ दीवा रेंज के तहत आने वाले केलदार मल्ला गांव में रहते थे। बुधवार को धीरज सिंह सुबह 8 बजे गांव के पास ही खेत में गये थे। जहां अदरक के पौधे लगे हैं। आमतौर पर बुजुर्ग दोपहर तक खेतों से लौट आते थे, लेकिन बुधवार को ऐसा नहीं हुआ। बुजुर्ग जब दोपहर में भोजन के लिए घर नहीं आए तो परिजन खेत में गए, लेकिन धीरज वहां भी नहीं थे। बुजुर्ग को आस-पास ना देख परिजन बुरी तरह घबरा गए।परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग की तलाश शुरू की। थोड़ी देर बाद खेत से लगभग पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों में बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव मिला। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत वन विभाग व पुलिस प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद क्षेत्रीय वनाधिकारी शंकरानन्द भट्ट वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। आगे पढ़िए