Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: आज की बड़ी खबर सामने आई है। etv bharat के मुताबिक़ खबर है कि उत्तराखंड में 1 अक्टूबर को जारी किए गए अनलॉक 5 की गाइडलाइन अब नवंबर 30 तारीख तक लागू कर दी गई है। वहीं, इस गाइडलाइन में केवल स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटर को लेकर नियम बदले हैं। बाकी सभी नियम पहले की तरह ही रहेंगे। इनको लेकर मुख्य सचिव द्वारा गाइडलाइन जारी कर दी है। केंद्र सरकार द्वारा 27 सितंबर को अनलॉक 5 पूरे देश में लागू कर दिया गया था। जिसके बाद 1 अक्टूबर को उत्तराखंड में अनलॉक 5 की गाइडलाइन जारी की गई थी। इसमें स्कूलों को खोलने के लिए 15 अक्टूबर के बाद का समय दिया गया था। विचार-विमर्श के उपरांत स्कूलों को खोलने पर मंथन किया गया। इसके लिए संबंधित विभागों के अलावा कोचिंग सेंटर खोलने को लेकर जिला प्रशासन को अधिकृत किया गया। लेकिन अब नवंबर माह में त्योहारों के सीजन को देखते हुए उत्तराखंड शासन द्वारा अक्टूबर महीने में जारी की गई गाइडलाइन को नवंबर 30 तारीख तक बरकरार रखा है। अपर सचिव आपदा नियंत्रण एस मुरुगेशन ने बताया कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर को लेकर शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 1 अक्टूबर को जारी की गई गाइडलाइन के सभी प्रावधान 30 नवंबर तक जारी रहेंगे। जिसके तहत सार्वजनिक कार्यक्रमों और त्योहारों में सभी नियमों का पालन सख्ती से किया जाएगा। एस मुरुगेशन ने कहा कि यदि नियमों का उल्लंघन होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए यह गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने सहित तमाम नियम जो कि 1 अक्टूबर को जारी हुए थे, उनका पालन करना बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें - देहरादून में दुखद हादसा..बेटे के साथ ITBP जवान की मौत, परिवार की खुशियों पर ग्रहण