Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: कोरोना काल के बीच नरभक्षी गुलदार लोगों के लिए दहशत का सबब बने हुए हैं। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक ऐसा कोई जिला नहीं जहां गुलदार के हमले की घटनाएं ना हो रही हों। कभी सिर्फ जंगल तक सीमित रहने वाले गुलदार अब इंसानी बस्तियों में दाखिल हो रहे हैं। लोगों पर हमला कर रहे हैं। बाइकसवारों पर झपट रहे हैं। ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लॉक का है। जहां बाइक से घर लौट रहे व्यापारी और उनके साथी पर गुलदार ने हमला कर दिया। घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित व्यापारी का नाम सुरेंद्र सिंह बिष्ट है। वो खुटिंडा गांव में रहते हैं। शनिवार को सुरेंद्र सिंह बिष्ट शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान बंद करने के बाद धुमाकोट बाजार से अपने घर की तरफ लौट रहे थे। दुकान में काफी देर हो जाने की वजह से सुरेंद्र ने अपने किसी परिचित से बाइक से घर छोड़ने को कहा। दोनों बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ निकल पड़े। आगे पढ़िए