उत्तराखंड: चीनी मिल के सुरक्षा गार्ड पर गुलदार का हमला..लोगों में दहशत

उधम सिंह नगर के सितारगंज में बंद पड़ी चीनी मिल की सुरक्षा करते एक गार्ड के ऊपर गुलदार ने अचानक से हमला कर दिया। हमले में सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बचा है। आगे पढ़िए पूरी खबर-
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar Guldar: Guldar attacked Udham Singh Municipal Security Guard
Image: Guldar attacked Udham Singh Municipal Security Guard

उधमसिंह नगर: कोरोना के साथ उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोग एक और डर का सामना कर रहे हैं, वह है जंगली जानवरों का भय। उत्तराखंड राज्य में जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जानवर अब जंगलों से निकलकर मानव बस्तियों में प्रवेश कर रहे हैं जिससे लोगों के बीच खौफ पसरा हुआ है। उत्तराखंड से हर दिन वन्यजीव एवं मानव संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही हैं। खास कर कि गुलदार खौफ का सबब बने हुए हैं। गुलदार के हमले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं जिससे वन विभाग समेत ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बेहद चिंता में आ रखे हैं। गुलदार के हमले की ताजी खबर उधम सिंह नगर के सितारगंज से सामने आ रही है। उधम सिंह नगर के सितारगंज में बंद पड़ी चीनी मिल की सुरक्षा करते एक गार्ड के ऊपर गुलदार ने अचानक से हमला कर दिया। हमले में सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया। बता दें कि गार्ड के शोर मचाने से गुलदार वापस झाड़ियों में ओझल हो गया। वह तो अच्छा हुआ कि सिक्योरिटी गार्ड ने हिम्मत दिखाते हुए मौके पर शोर मचा दिया और अपनी जान बचा ली वरना एक बड़ी अनहोनी हो जाती। गार्ड की पहचान महेंद्र सिंह के रूप में हो रही है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: बाइक से घर लौट रहे दो लोगों गुलदार का हमला..इलाके में दहशत
महेंद्र सिंह उधम सिंह नगर के सितारगंज में एक चीनी मिल की देखरेख और सुरक्षा करते हैं। हाल ही में वे अपनी ड्यूटी समाप्त कर वापस लौट रहे थे कि तभी चीनी मिल की झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उनके ऊपर घात लगाकर हमला कर दिया। वह तो गार्ड जोर-जोर से शोर मचाने लगे जिससे गुलदार डर गया और वापस से झाड़ियों में ओझल हो गया। वहीं घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। गार्ड के ऊपर हमले की खबर ग्रामीण क्षेत्रों में आग की तरह फैल चुकी है। ग्राम प्रधान राम सिंह ने बताया के कई दिनों से मादा गुलदार अपने शावकों के साथ चीनी मिल परिसर में छिपी हुई है। इससे पहले भी गुलदार की चीनी मिल परिसर की दीवार पर बैठे होने की फोटो जमकर वायरल हुई थी जिसके बाद चीनी मिल और उससे लगे ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। वन विभाग को बकायदा इसकी सूचना भी दी थी और वन विभाग की टीम ने मौके पर सर्च अभियान चलाया था मगर गुलदार के पद चिन्हों के अलावा वहां पर कुछ नहीं मिला। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपनी जान के साथ-साथ मवेशियों की जान के लिए भी काफी चिंतित रहते हैं। वही चौकी इंचार्ज हरविंदर सिंह ने बताया कि चीनी मिल परिसर में गार्ड के ऊपर गुलदार के हमले किए जाने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम गठित कर मौके पर भेज दी गई है।