Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में सबको जिसका डर था अब वही हो रहा है। सब जानते हैं कि अनलॉक के तहत आज से उत्तराखंड के स्कूलों को खोला जा चुका है। मगर स्कूलों को संचालित करना आसान नहीं है। बच्चों को स्कूल बुलाना खतरे से खाली नहीं है। आज से उत्तराखंड में स्कूल खुल गए हैं और पहले ही दिन एक 12वीं के छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है जिसके बाद से स्कूल में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में शिक्षा विभाग को भी सूचित कर दिया है। छात्र के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अन्य विद्यार्थी समेत उनके परिजन भी बेहद डर गए हैं। मामला अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत स्थित एक इंटरमीडिएट कॉलेज का है। यह तो सबको पता होगा कि आज से उत्तराखंड के स्कूल संचालित हो रहे हैं। ऐसे में स्कूल पहुंचे एक 12वीं के छात्र का रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद प्रशासन द्वारा स्कूल को 3 दिन तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।