Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इन्हीं युवा खिलाड़ियों में से एक हैं बॉक्सर कविंद्र सिंह बिष्ट। जिन्होंने अपनी शानदार उपलब्धि से एक बार फिर उत्तराखंड का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। पिथौरागढ़ के कविंद्र फ्रांस में हुई अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीतने में कामयाब रहे। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में जश्न का माहौल है। तमाम खेल संगठनों ने उन्हें बधाई दी। उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। फ्रांस में हुई एलेक्सिस वेस्टाइन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दुनियाभर के बॉक्सर हिस्सा लेने पहुंचे थे। इन्हें पछाड़ते हुए कविंद्र रजत पदक जीतने में कामयाब रहे। उनकी इस उपलब्धि पर सीमांत जिले में खुशी की लहर है