Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: राष्ट्रीय अंडर 14 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दीपाली ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है और उन्होंने कहा है कि बॉक्सिंग में वो ओलंपिक खेलना चाहती है।
प्रदेश के युवा खिलाड़ी भी वर्तमान में हर एक खेल में अच्छा प्रदर्शन करके उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में नैनीताल के स्नो व्यू निवासी और एनसीएस बॉक्सिंग एकेडमी की स्टूडेंट दीपाली ने अप्रैल 2024 में नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 14 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है और साथ ही उनका चयन इंडिया कैंप और आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे महाराष्ट्र के लिए भी हुआ है। राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर बेंगलुरु में 13 से 27 मई 2024 तक अयोजित होगा।
दीपाली के पिता वर्तमान में वन विभाग में कार्यरत हैं उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से दीपाली ने अकादमी में मुखर्जी निर्माण और अजय कुमार से बॉक्सिंग की बारीकियां सीखी। उसके बाद उन्होंने सीनियर बॉक्सर अमित वी चयनिका के साथ अभ्यास किया और आज स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हांसिल की है। दीपाली ने कहा कि वह बॉक्सिंग में ओलंपिक खेलना चाहती है। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव समेत सभी ने उन्हें बधाई दी और दीपाली के उज्जवल भविष्य की कामना की है।