Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: बृजेश ने कजाकिस्तान में आयोजित एशियन यूथ चैंपियनशिप में तजाकिस्तान के बॉक्सर को पराजित कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
पिथौरागढ़ के बॉक्सर बृजेश ने एक बार फिर से विदेश की धरती पर झंडा गाड़ दिया है। उन्होंने 25 अप्रैल से 6 मई तक कजाकिस्तान में आयोजित एशियन यूथ चैंपियनशिप में तजाकिस्तान के बॉक्सर को पराजित करके देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि बृजेश ने लगातार दूसरी बार एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता है। वर्तमान में वह खेलो इंडिया सेंटर देवसिंह मैदान में कोच निखिल महर से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
बृजेश मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के जगतड़ के निवासी हैं। उनके पिता फकीर राम प्राइवेट में नौकरी करते हैं और माता मंजू देवी एक कुशल गृहिणी हैं। उन्होंने पिछले साल 46 किलोग्राम भार वर्ग में जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और स्वर्ण पदक जीता। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।