Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: कोरोना काल में 7 महीने की कशमकश के बाद किसी तरह स्कूल खुल तो गए, लेकिन इसके साथ ही एक के बाद एक बुरी खबरें भी मिलने लगीं। 2 नवंबर को स्कूल खुलने के पहले ही दिन रानीखेत में एक छात्र कोरोना पॉजिटिव निकल आया, और अब पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले 3 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये तीनों शिक्षक विकासखंड खिर्सू के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों में पढ़ाते हैं। तीन शिक्षकों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है। शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्कूलों को अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद कर दिया गया।