ब्रेकिंग: आज उत्तराखंड में 480 लोग कोरोना पॉजिटिव, 9 लोगों की मौत..64 हजार के पार टोटल

आज उत्तराखंड में 480 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। हालांकि इस बीच अच्छी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 602 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 5 november
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 5 november

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 480 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। हालांकि इस बीच अच्छी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 602 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। दुख की खबर यह है कि उत्तराखंड में आज कोरोनावायरस संक्रमित 9 लोगों की मौत हो गई है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट बात करें तो आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 41, बागेश्वर जिले से 19, चमोली जिले से 19, पिथौरागढ़ जिले से दो, देहरादून जिले से 84, हरिद्वार जिले से 25, नैनीताल जिले से 47, पौड़ी गढ़वाल से 118, पिथौरागढ़ से 14, रुद्रप्रयाग से 73, टिहरी गढ़वाल से 19, उधम सिंह नगर जिले से 10 और उत्तरकाशी जिले से 9 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए कुल मिलाकर 16 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। आज उत्तराखंड में कुल मिलाकर 9 लोगों की मौत हुई है। इसलिए हमारी आप से अपील है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, सावधानी बरतते रहे।

यह भी पढ़ें - पहाड़ के हर ब्लॉक में खुलेंगे दो-दो स्कूल, गरीब बच्चों को मिलेगी क्वालिटी एजुकेशन