Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पहाड़ में इंसान और गुलदार के बीच संघर्ष खत्म नहीं हो रहा। गुलदार अब मवेशियों के साथ-साथ इंसानों को भी मार रहे हैं। यही नहीं इंसानी बस्तियों में दाखिल होने वाले गुलदार अपनी ही प्रजाति के लिए भी खतरा बन गए हैं। मामला पिथौरागढ़ का है। जहां एक गुलदार ने दूसरे गुलदार को अपना निवाला बना लिया। आपसी संघर्ष के दौरान जब एक गुलदार की मौत हो गई, तो दूसरे गुलदार ने उसका मांस खाकर अपनी भूख मिटाई। प्रदेश में शायद ये अपनी तरह का पहला मामला है जब किसी गुलदार ने दूसरे गुलदार को मारकर अपना निवाला बनाया हो। गुलदार का बदलता व्यवहार सच में हैरान करने वाला है। चलिए आपको पूरी घटना बताते हैं। बेरीनाग तहसील मुख्यालय में एक गांव है दुनखोला। यहां गुलदारों के बीच संघर्ष का अजीब मामला सामने आया। गांव में एक गुलदार का क्षत-विक्षत शव मिला है। शव से काफी मांस गायब था। बताया जा रहा है कि गांव के पास गुलदारों के बीच संघर्ष हो रहा था। इस दौरान एक गुलदार की मौत हो गई। तब दूसरे गुलदार ने उसके शव को खाना शुरू कर दिया।गांव वालों का कहना है कि गुलदारों के बीच जब ये आपसी संघर्ष हो रहा था तब ग्रामीण भी वहां मौजूद थे। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। आगे पढ़िए