Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: बीते सोमवार को यूएसनगर के केलाखेड़ा थाने स्थित रम्पुराकाजी में 40 वर्षीय जसवंत की कनपटी के पास गोली मारकर हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। जसवंत की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ था। हत्या के बाद से ही पुलिस पूछताछ में जुटी रही और मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस के भी पांव तले जमीन खिसक गई। युवक की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसी की पत्नी के कहने पर उसके प्रेमी ने की है। जी हां, जसवंत की हत्या के दौरान उसकी पत्नी उसके पास में ही सो रखी थी। उसकी पत्नी ने कहा कि हत्या के दौरान उसको जरा भी भनक तक नहीं लगी। तभी पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने सख्ती से उसकी पत्नी से पूछताछ की और पत्नी ने सारा मामला पुलिस के सामने उगल दिया। मृतक की पत्नी ने अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या की थी। उसकी पत्नी का दूसरे गांव के किसी व्यक्ति से अवैध संबंध चल रहे थे और उसका पति उनके प्रेम के बीच रोड़ा बन रहा था। वहीं परिजनों के बीच भी हत्याकांड के खुलासे के बाद से कोहराम मचा हुआ है