Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना काल में जॉब गंवा चुके लोगों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। देहरादून में जल्द ही रोजगार मेला लगने वाला है। आप भी अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें। नौकरी हासिल करने का इससे बढ़िया मौका दोबारा नहीं मिलेगा। रोजगार मेले की सबसे खास बात ये है कि मेले में हिस्सा लेने वाली कंपनियां सीधे इंटरव्यू से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। मेले में कितनी कंपनियां हिस्सा लेंगी और कितने पदों पर भर्ती होगी, ये सारी जानकारी राज्य समीक्षा आप तक पहुंचाएगा। सबसे पहले ये जान लें कि रोजगार मेले का आयोजन देहरादून में 25 नवंबर को होगा। नौकरी के लिए मेहनत के साथ सही मौके का इंतजार भी जरूरी है। ये इंतजार अब खत्म हो गया समझो। लॉकडाउन के बाद दून में पहला रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है। 25 नवंबर को होने वाले रोजगार मेले में छह कंपनियां हिस्सा लेंगी। ये कंपनियां 215 खाली पदों के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेंगी। आगे भी पढ़िए