उत्तराखंड में आज से पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पांच जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी भी होगी।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand snowfall: Chance of snow in 5 districts of Uttarakhand
Image: Chance of snow in 5 districts of Uttarakhand

चमोली: पहाड़ में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। मौसम विज्ञानी इस बार ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना जता चुके हैं, ऐसा ही हो भी रहा है। दिवाली के बाद हुई बारिश-बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि पिछले चार-पांच दिन से पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिली है, लेकिन प्रदेश में आज से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रविवार से फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पांच जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। बर्फबारी भी हो सकती है। पहाड़ों में हुई बारिश-बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ेगी। नवंबर महीने में अभी तक प्रदेश में ज्यादातर जगह सूखी ठंड पड़ रही है। दिवाली के बाद चारधाम क्षेत्र समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई थी। दूसरे इलाकों में बारिश हुई, इसके बावजूद प्रदेश में अभी मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि ये स्थिति ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रहेगी। 22 नवंबर से प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है। इन जिलों के बारे में भी जान लें। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की IAS अकादमी में फूटा कोरोना बम, टोटल 57 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव
ये 5 जिले हैं रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली। यहां रह रहे लोग अगले चार-पांच दिन संभलकर रहें। मौसम विभाग ने इन जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके अलावा 23 और 25 नवंबर को पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में कुछ स्थानों में बहुत हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना है। 24 नवंबर को चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के दूसरे जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि ठंड से राहत नहीं मिलेगी। 26 नवंबर के बाद भी अगले दो-तीन दिनों में मौसम में परिवर्तन के आसार कम हैं। बात करें कुमाऊं क्षेत्र की तो यहां पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंपावत में भी ठंड बढ़ गई है। रविवार को भी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं, जिससे ठंड बढ़ेगी।