Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
चमोली: चमोली के विकासखंड में जंगली भालू का खौफ कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। बीते 3 दिनों में चमोली के विकासखंड के वादुक गांव में जंगली भालू ने दो ग्रामीणों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया है। हमले में एक महिला को भालू ने मौत के घाट उतार दिया है। 3 दिनों में जंगली भालू द्वारा 2 लोगों के ऊपर हुए हमले ग्रामीणों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। लोग घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। रात के अंधेरे में छोड़िए जंगली भालू अब वादुक गांव में दिन-दहाड़े लोगों के ऊपर हमला कर रहा है। दो दिन पहले मवेशियों के लिए घास काटने जंगल में गई महिला को अपना शिकार बनाने के बाद भालू ने बीते रविवार एक युवक को भी अपना शिकार बना दिया है। भालू ने युवक के ऊपर तब हमला किया जब वह खेत मे गोबर डालने जा रहा था। खेतों में गोबर डालने के दौरान ही गांव के एक व्यक्ति के ऊपर भालू ने हमला कर उसको लहूलुहान कर दिया। वहीं घायल के साथ आए हुए एक अन्य व्यक्ति ने भी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। भालू के हमले से घायल बेहद बुरी तरह जख्मी हो गया और उसके सिर, हाथ और पैर पर काफी चोटें आई हैं। गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।