Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कोरोना काल में ऑनलाइन खरीददारी का चलन तेजी से बढ़ा है। अगर आप भी ऑनलाइन खरीददारी का शौक रखते हैं तो थोड़ा सतर्क रहें। शातिर ठगों ने यहां भी अपना जाल बिछा रखा है। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने हाल में एक ऐसे ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो ओएलएक्स के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा है। उसके पास से नगदी और चेक के साथ एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने उससे एक लाख रुपये नगद और एक लाख रुपये के चेक बरामद किए। इस संबंध में हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रहने वाले सुधीर शर्मा ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने ओएलएक्स के माध्यम से राहुल गुप्ता उर्फ सोनू उर्फ भगवान सिंह निवासी उधम सिंह नगर के साथ फोन पर बातचीत की थी। राहुल गुप्ता ने ओएलएक्स पर पुराने रेडियो और मरकरी की बिक्री का ऐड दिया था। राहुल ने बताया था कि मरकरी की कीमत करोड़ों में है। पुराने रेडियो और मरकरी के एवज में राहुल ने 2 लाख रुपये मांगे। करोड़ों की मरकरी के लालच में सुधीर भी आरोपी को तुरंत पैसे देने को राजी हो गए। सुधीर अपने दोस्त विकास यादव और राकेश कुमार यादव के साथ टैक्सी बुक कराकर हरियाणा से नानकमत्ता चले आए। यहां परमजीत सिंह नाम के शख्स ने अपने साथी भगवान सिंह व कृष्ण सिंह के साथ मिलकर पीड़ित को पुराना रेडियो दिखाया।