उत्तराखंड: शादी में गया हुआ था परिवार..चोरों ने किया घर में हाथ साफ

एक परिवार को शादी के समारोह में जाना भारी पड़ गया। उनकी गैरमौजूदगी में उनके घर से चोर ने 8 तोले के जेवर समेत कपड़े और 12 हजार की नकदी पर से हाथ साफ कर लिया है। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: Theft in Udham Singh Nagar house
Image: Theft in Udham Singh Nagar house

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। राज्य में धड़ल्ले से चोरियां हो रही हैं। चोरी की ताजा घटना उधम सिंह नगर से सामने आई है। उधम सिंह नगर जनपद की सीमांत कोतवाली खटीमा के चारूबेटा गांव के एक घर में चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी तब की गई जब परिवार के सभी सदस्य एक शादी अटेंड करने के लिए घर से बाहर 2 दिन के लिए जा रहे थे। घर में किसी की मौजूदगी न देख कर चोर ने मौका देखकर उनके घर से 12,000 नकदी और 8 तोले सोने के जेवर उड़ा लिए हैं। चोर ने घर का ताला तोड़कर घर के अंदर से कई लाखों रुपए के कपड़ेज़ जेवर और 12,000 की नकदी उड़ा ली है। जब घर के सदस्य घर वापस पहुंचे तो वहां का मंजर देख कर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में उन्होंने चोरी की घटना की सूचना पुलिस में दी और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। पीड़ित और मकान के स्वामी जीवन सिंह कोश्यारी ने बताया कि वे बीती 21 नवंबर को पारिवारिक शादी समारोह में लोहाघाट गए थे। उनकी पत्नी भी घर पर ताला लगाकर मायके चली गई थी। बीते सोमवार को जब वह अपने घर वापस पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है जिसको देखकर उनके होश उड़ गए। जैसे ही वे कमरे में गए तो कमरा अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और सब कुछ बिखरा हुआ था जिसके बाद वे बेहद घबरा गए। जब उन्होंने घर का लॉकर चेक किया तो वहां से सोने के जेवर गायब थे। घर से 12,000 की नकदी भी गायब थी। जेवर लगभग 8 तोले के बताए जा रहे हैं। वहीं 12000 रुपये की नकदी के साथ कपड़े भी गायब थे। उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी और एसएसआई भुवन चंद्र जोशी ने बताया है कि पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।